Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी गुरूवार की देर रात कुरूक्षेत्र का रण बन गई बिल्डर और निवासी आमने-सामने आ गए और बहस के बाद बवाल मच गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। हंगामा इतना हुआ कि सोसाइटी के अंदर तोड़फोड़ भी हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद का समाधान कराने में जुटी रही लेकिन अभी तक विवाद का कोई समाधान नहीं निकला है और सोसाइटी के भीतर अभी अशांति की स्थिति पैदा हो गई है।
जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल एओए को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में विवाद चल रहा था। पहले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने हाउसिंग सोसायटी को हैंडओवर करने की बात ओनर्स एसोसिएशन से की थी लेकिन जब बाद में एओए ने कहा हाउसिंग सोसायटी के भीतर मूलभूत सुविधाओं की कमी है और पहले बिल्डर को इन कमियों को पूरा करना चाहिए उसके बाद हाउसिंग सोसायटी ओनर्स एसोसिएशन को हैंडओवर करनी चाहिए। अपॉर्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की इस बात के बाद, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने निर्णय लिया कि वो अभी ओनर्स एसोसिएशन के हाथ हाउसिंग सोसायटी नहीं देंगे।
बातचीत से नहीं बनी बात तो बिल्डर और हाउसिंग सोसायटी के निवासियों में हुई मारपीट
जब ये बात बिल्डर को पता लगा तो उसने अपनी सुविधा को हटा लिया और मेंटेनेंस विभाग से लेकर स्टाफ और सुरक्षा गार्डो को प्रभावित किया गया जब इसकी सूचना निवासियों को मिली और उन्होंने विरोध किया, और विरोध इतना बढ़ गया कि बिल्डर ने अपने बाउंसरो की टीम सोसायटी में भेज दी। बिल्डर और निवासियों में पहले तो बातचीत चली लेकिन उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई और जबरदस्त बवाल हंगामा हुआ और सोसायाटी के अंदर तोड़फोड़ भी हो गई। इसके अलावा बैरिकेट्स को उठाकर भी फेंक दिया गया।

