Noida News : पिछले एक महीने से गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र प्रभावित किसान सड़क पर धरना दे रहे हैं और आज गुरूवार को किसान दिल्ली संसद भवन और जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कूच कर रहे हैं सैकड़ो की संख्या में किसान नोएडा महामाया फ्लाईओवर पहुंच रहे हैं वहीं से दिल्ली एक साथ कूच करेंगे लेकिन हाई कमान से आदेश आया है कि किसी भी हालत में किसानों को रोका जाए इस आदेश के बाद पुलिस किसानों पर हावी हो गई है।
ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी
काफी किसानों को नजरबंद कर दिया गया है और कुछ को हिरासत में ले लिया गया है इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी शामिल है। गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरणों के अफसर किसान नेताओं से बातचीत कर रहे हैं हालांकि अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है किसान जिद्द पर अड़े हैं कि वो दिल्ली संसद और जंतर मंतर पर प्रदर्शन करके अपनी मांगो को रखेंगे।
किसानों का रोष देखते हुए नोएडा-दिल्ली में सुरक्षा एकदम टाइट है, ट्रैफिक को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है क्योंकि किसानों के प्रदर्शन के चलते सड़को पर लंबा जाम भी देखने को मिल रहा है जिससे आम आने जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर एक-एक गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है इस दौरान नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर जिला बॉर्डर तक भीषण जाम रंग का चल रही गाड़ियां यह जाम करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबा है।
किसान दिल्ली कूच करने की जिद्द पर अड़े
किसान नेता पूनम पंडित भी महामाया फ्लाईओवर पहुंची हैं, पूनम पंडित ने नोएडा पुलिस पर आरोप लगाए हैं और कहा कि नोएडा पुलिस के अधिकारी खुद रोड पर लगवा रहे हैं जाम, किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से कर रहे मांग और अपनी मांगों को लेकर हम दिल्ली कूच करेंगे।
आंदोलन उग्र होने की संभावना सुरक्षा और बढ़ाई गई
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। राकेश टिकैत गौतमबुद्ध नगर के किसानों का समर्थन देने के लिए आए हैं। उनके साथ भारी संख्या में किसान नेता भी मौजूद है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। गौतमबुद्ध नगर के किसानों के साथ मिलकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। ऐसे में पुलिस को अंदाजा लगने लगा है कि आंदोलन और भी ज्यादा उग्र हो गया है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

