Politics : राजनीति में कौन सा नेता अठन्नी चवन्नी बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, राजनीति में नेता अक्सर पलटी मारकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं लोकसभा चुनाव 2024 से पहले RLD के चीफ जयंत चौधरी BJP में जा सकते हैं ऐसा सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है क्योंकि माना ये जा रहा है कि जयंत चौधरी के प्रस्ताव से नाराज चल रहे हैं।
NDA में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी -सूत्र
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने RLD के चीफ जयंत चौधरी के सामने प्रस्ताव रखा कि सात सीटें RLD ले लेकिन उसमें से चार सीट पर RLD के सिंबल पर सपा के प्रत्याशी लड़े इसे लेकर जयंत पर जाटों और कार्यकर्ताओं द्वारा गठबंधन तोड़ने का भारी दबाव है, वहीं सूत्रों से ये खबर है कि NDA में आने पर RLD को दो सीटों पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। बागपत और मथुरा की सीटें RLD को दी जा सकती हैं और एक राज्यसभा की सीट भी RLD को दी जा सकती है।
पहले ही बीजेपी के कुछ शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं RLD चीफ जयंत चौधरी -सूत्र
दावा किया जा रहा है बीजेपी और रालोद में 3 से 4 सीटों पर बात चल रही है और जब भी RLD/BJP की बात औपचारिक होगी तो RLD गठबंधन छोड़ सकती है। सूत्रों से ये भी पता लगा है कि RLD चीफ जयंत चौधरी पहले ही बीजेपी के कुछ शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। अब आप तो जानते हैं कि जब से INDIA गठबंधन बना है तबसे ही आपसी खिंचातनी है, नीतिश कुमार, ममता बनर्जी, मायावती ने गठबंधन से दूरी बना ली और अब जयंत चौधरी को भी समझ आ रहा है शायद कि गठबंधन में अच्छे प्रदर्शन की बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती।

