IND vs ENG 2nd Test: भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी की है. इस मैच में भारत के चार धुरंधरों ने मिलकर इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. जहां जयसावल और शुभमन गिल का बल्लेबाजी प्रदर्शन चमका, वहीं बुमराह और अश्विन ने अपनी गेंदबाजी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी बल्लेबाजों को धराशायी कर दिया।
यशस्वी जयासवाल ने पहली पारी में दोहरी शतकीय पारी खेली, जिससे टीम इंडिया 396 के विशाल स्कोर तक पहुंच गई। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन भूखे शेर की तरह दहाड़ते हुए बुमराह ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड 143 रन से पिछड़ गया. दूसरी पारी में जब टीम इंडिया के बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, तब शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिससे भारत इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रख सका.
मेहमानों को एक बार फिर करना पड़ा संघर्ष
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में मजबूत शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि भारत के स्पिनर पूरी तरह हावी रहे. स्पिन मास्टर आर अश्विन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि कुलदीप यादव ने ब्रेक दिलाते हुए जैक क्रॉली का अहम विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह ने भी तीन विकेट लिए, और अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: हिटमैन की शानदार कैच से इंग्लैंड सदमे में, ऐसा कैच जिसे बार बार देखने का मन करे
जैक क्रॉली इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने शानदार 73 रन बनाए। इसके अलावा बेन फॉक्स और टॉम हार्टले ने अहम पारियां खेलीं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत ने यह मैच 106 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

