UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज यानी सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश किया. इस बजट को पेश करने के साथ ही योगी सरकार ने एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है, क्योंकि यह बजट प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा बजट है. बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में बजट को मंजूरी दी गई. इसके बाद विधानसभा में बजट पेश किया गया.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है. अटल पेंशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 18 लाख लाभार्थी हैं। उन्होंने लखनऊ में दिल्ली जैसी एयरोसिटी बनाने की भी घोषणा की.
मुख्यमंत्री योगी की प्रतिक्रिया
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”विधानसभा में 2024-25 का बजट पेश होने से पहले उत्तर प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की. आज सदन में ‘पेपरलेस’ ‘ उनके द्वारा प्रस्तुत बजट नए उत्तर प्रदेश में ‘राम राज्य’ की नींव रखेगा। जय श्री राम।”
2024 के बजट पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सरकार का प्रयास उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य बनाने का है. लोगों को अच्छी उम्मीदें रखनी चाहिए. जनता की नजर में विपक्ष खुद एक सवाल है. अगर आप देश और दुनिया में विकास की गति देखनी है तो वह उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।”
यह भी पढ़ें: UP Politics: CM योगी का एक्स पर जलवा, इस मामले में बनें नंबर 1 मुख्यमंत्री

