IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 28 रन बनाकर 171 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड पहली पारी में 253 रन पर ऑल आउट हो गई।
यशस्वी जयसवाल ने दोहरा शतक जड़ा
दूसरे दिन की शुरुआत में सबसे पहले रविचंद्रन अश्विन पवेलियन लौटे. इसके बाद यशस्वी जयसवाल ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया. इस दोहरे शतक के साथ यशस्वी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में कुल 209 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। एंडरसन की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में यशस्वी बेयरस्टो के हाथों लपके गए। भारत की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई.
इंग्लैंड की पारी
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार 6 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी। कुलदीप यादव ने बेन डकेट को जल्दी आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और टीम का पहला विकेट 59 रन पर गिरा. इसके बाद 76 रन के निजी स्कोर पर जैक क्रॉली अक्षर पटेल की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठें.
जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए
इसके बाद, जसप्रीत बुमराह ने ऐतिहासिक स्पैल से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया। सबसे पहले उन्होंने जो रूट को महज 5 रन पर 8वीं बार पवेलियन भेजा. फिर उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर से ओली पोप को 23 के निजी स्कोर पर 5वीं बार आउट किया.
कुलदीप ने लिए 3 विकेट
विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 25 रन पर बुमराह ने गिल के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने बेन फोक्स को 6 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया. रेहान अहमद के रूप में कुलदीप ने उन्हें 6 रन पर आउट कर इंग्लैंड का सातवां विकेट लिया।
भारत को बढ़त हासिल हुई
बुमराह ने वापसी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स को 47 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने 21 रन पर टॉम हार्टले का विकेट लेकर इस मैच में 5 विकेट पूरे कर लिए. आख़िरकार बुमराह ने एंडरसन को 6 रन पर आउट कर इंग्लैंड की पारी 253 रन पर ख़त्म कर दी. भारत को 143 रनों की बढ़त हासिल हुई.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: बूम-बूम बुमराह के सिक्सर से इंग्लैंड धाराशाई, 253 रनों पर सिमटी पारी
भारत की दूसरी पारी
दूसरी पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने की. दूसरी पारी के पांचवें ओवर में यशस्वी ने शोएब बशीर को लगातार तीन चौके लगाए। रोहित और यशस्वी क्रमशः 13 और 15 के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. भारत का इंग्लैंड पर अब कुल 171 रनों की बढ़त हो गई है.

