Punjab Governor Resign: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है. एक पत्र में उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”
राष्ट्रपति द्रविड़ मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में, बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित पत्र में उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।”
कौन हैं बनवारी लाल पुरोहित?
बता दें कि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. उस समय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविशंकर झा ने पंजाब राजभवन में बनवारी लाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई। बनवारी लाल पुरोहित इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं।
बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और मध्य भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक “द हितवाद” के प्रबंध संपादक भी रहे हैं। अपने राजनीतिक करियर के अलावा, पुरोहित अपनी बेदाग छवि के लिए जाने जाते हैं और एक प्रमुख शिक्षाविद्, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी विचारक रहे हैं। उनके पास सार्वजनिक जीवन का चार दशकों से अधिक का अनुभव है।

