Noida News: डीएनडी फ्लाईओवर से उतरने वाले लूप और डीएनडी फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले लूप और फिल्म सिटी से निकलने वाले ट्रैफिक के कारण जाम लगने वाली समस्या को दूर करने के लिए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं। यह सड़क डीएनडी लूप से फिल्म सिटी तक चौड़ी की जाएगी जिससे कि ट्रैफिक जाम में निजात मिले और यातायात सुगम हो सके।
चिल्ला रेगुलेटर से लेकर महामाया तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम का अध्ययन करने के लिए नोएडा के सीईओ ने डिप्टी जनरल मैनेजर सिविल, सीनियर मैनेजर वर्क सर्कल 1, 9 और 10 के साथ 12 जनवरी को यहां का दौरा किया था और अध्ययन करने से पता चला था, कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डीएनडी फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले लूप और डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की तरफ उतरने वाले लूप से आने वाले ट्रैफिक और फिल्म सिटी से निकलने वाले ट्रैफिक के कारण कि यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहनों की गति धीरे होती है, जिसके कारण यहां ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी. इस सडक के चौडा किये जाने जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी.

