Parliament Budget Session Live Updates : संसद का ये बजट सत्र प्रधानमंत्री मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है।
बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का संबोधन कहा-नए सदन में उनका यह पहला संबोधन यहां संसदीय परंपराओं का गौरव है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र को संबोधित कर रही हैं उन्होंने अपने अभिभाषण में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ 21वीं सदी के लिए मंत्र दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है यहां संसदीय परंपराओं का गौरव है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के संयुक्त कर रही संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं, उनके संबोधन से पहले सदन में ऐतिहासिक स्वर्ण राजदंड सैंगोल का अनुष्ठान किया गया। राष्ट्रपति ने कहा, दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर भी आई है। ये ऐसे कानून हैं, जो विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं, क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है।
राम मंदिर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के खिलाफ कड़े कानून को लेकर राष्ट्रपति ने किया जिक्र तो सदन में गूंज उठी तालियां
राष्ट्रपति ने राम मंदिर बनने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया तो सदन में तालियां गूंज उठी पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मेज थपथपाई। राष्ट्रपति का कहना था कि राम मंदिर बनने की आकांक्षा सदियों से थी। 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया। मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी हैं,नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा। राम मंदिर का निर्माण का इंतजार वर्षों से था, लेकिन अब पूरा हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि भारत ने एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा मेडल जीते। 5जी रोल आउट करने वाला पहला देश बन गया है, आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या सवा तीन करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ये उपलब्धियां 10 साल की साधना का परिणाम है। अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं अब इतिहास बन गई हैं। आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं, एक करोड़ 40 लाख लोग जीएसटी दे रहे हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को देश का बजट करेंगी पेश
बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। उससे पहले राष्ट्रपति ने संबोधन में कहा आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं, इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।” भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला, भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली, भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की, विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभ पर खड़ी हो सकती है. ये युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।

