Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाने का प्रोजेक्ट फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी Bayview Projects और रियल एस्टेट डेवलपर भूटानी ग्रुप (Bhutani Group) को मिल गया है।इस बोली में फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी Bayview Projects और रियल एस्टेट डेवलपर भूटानी ग्रुप (Bhutani Group) का मुकाबला अक्षय कुमार और टी-सीरीज के मालिक कुमार से था।
YEIDA ने बयान में कही ये बातें
YEIDA यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, “फिल्म सिटी के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने के बाद मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स LLP (बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप) यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित करेंगे।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनना एक ड्रीम प्रोजेक्ट
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनना एक ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म सिटी से नए लोगों को मौका मिलेगा और यूपी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा साथ ही देश भी उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा।

