Greater Noida News : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित है। इसके लिए बॉलीवुड कई बड़े फिल्म मेकर्स निवेश कर रहे हैं। फिल्म सिटी परियोजना के विकास के बारे में कंपनियों ने अपने विजन को बताया था। आज कोई निर्माता तय होगा।
फाइनेंसियल बिड खोलने के बाद तय होगा कि कौन बनेगा फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माता
फिल्म सिटी के 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड कई बड़े निर्माता दावा कर रहे हैं, जैसे कि बायवीई प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुपरसोनिक टेक्नोबाइल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मैडॉक फिल्म्स, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी सीरीज)। इन कंपनियों को तकनीकी योग्यता प्राप्त है। 30 जनवरी को फाइनेंसियल बिड खोलने के बाद तय होगा कि कौन फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माता बनेगा।
ये भी पढ़ें : Noida : नोएडा में चोरों के हौंसले बुलंद, पूर्व DGP के फ्लैट में 15 लाख से अधिक की चोरी
फिल्म सिटी की कुल लागत 10000 करोड़ होगी
पहले चरण में अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है, हालांकि फिल्म सिटी की कुल लागत 10000 करोड़ होगी, जिसमें 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा। इस कंपनी को 90 साल का लाइसेंस मिलेगा।

