Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना क्षेत्र मधुबन बापूधाम क्षेत्र में नशा मुक्ति केन्द्र के पास पुलिस को दो शव पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम तथा फील्ड यूनिट मौके पर पहुँची और दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
परिजनों ने बताया कि विनोद चौधरी काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था
दोनो शवों के ऊपर फायर आर्म इंजरी के निशान है तथा शवों के पास मोबाइल फोन व घटनास्थल पर एक गाड़ी भी बरामद हुई है। शवों की पहचान दीपा चौधरी व विनोद चौधरी के रुप में हुई जोकि महेन्द्रा एन्क्लेव के रहने वाले है एवं दोनो आपस में पति-पत्नी है। विनोद के शव के पास से फायरशुदा एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि विनोद चौधरी काफी दिनों से डिप्रेशन के शिकार थे तथा शाम के समय ज्यादा ऐग्रेसिव हो जाते थे और कई बार इन्होंने अपने परिजनों से ये भी कहा था कि मैं मरूँगा तो अपनी पत्नी को साथ लेकर मरूँगा।
पुलिस मामले के पहलुओं की कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक पूरे प्रकरण में ऐसा प्रतीत होता है कि विनोद चौधरी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करके स्वयं द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। इनकी किसी प्रकार की कोई रंजिश सामने नहीं आयी है। परिजनों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि कुछ दिन पहले ये कहीं से तमंचा लाकर अपनी गाड़ी में छुपाकर कर रखे हुए थे। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

