Weather Update : इस बार सर्दी काफी लंबी खिच गईं हैं प्रचंड ठंड के साथ शीतलहर ने लोगों की मुसीबतें बढ़ाई हुईं हैं और आज मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर से दिल्ली और पूरा उत्तर भारत लिपटा हुआ है विजिबिलटी इतनी कम है कि सड़क यातायात, रेलवे, उड़ानों पर काफी असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
ठिठुरन भरी शीतलहर से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है बारिश होने के बाद कोहरा कम हो जाएगा और साथ ही मौसम साफ हो सकता है।
क्या बारिश से छठेगा कोहरा या बढ़ेगी ठंड जानें मौसम का हाल
हालांकि बता दें कि बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी को कोहरे की धुंध से दो दिन के लिए राहत मिलेगी 31 जनवरी और 1फरवरी को मौसम विभाग ने ठंड के बीच देश की राजधानी दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए हैं इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़त और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और उसके बाद 2 फरवरी को एक बार फिर कोहरा लौटेगा और न्यूनतम तापमान कम होगा यानी दिल्ली में फरवरी के महीने के शुरुआती दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। इस साल जनवरी में पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल के मुकाबले सबसे ज्यादा है। इस बार की सर्दी और शीतलहर ने लोगों को झकझोर दिया है।

