Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली लेजर पार्क में एडहॉक AOA के कहने पर दर्जन भर गार्ड्स ने सोसायटी में रहने वाले एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी कई लोगों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई। महिलाओं के साथ दर्जन भर गार्ड्स ने दुर्व्यवहार किया गया बिसरख थाने में रेज़ीडेंट्स की तरफ़ से दो लिखित कंप्लेन दी गई है। कुछ गार्ड्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है लेकिन आरोप है कि गौर सिटी पुलिस चौकी ने आरोपी एडहॉक एओए के नशेड़ी साजिशकर्ताओं को न तो गिरफ़्तार किया और न ही यू का अल्कोहल टेस्ट कराया उन्हें पुलिस चौकी में बाइज्जत बिठा कर सबके सामने जाने दिया गया जिसे देख कर रेज़ीडेंट्स ठगे से रह गये, पुलिस चौकी इंचार्ज के इस रवैए से लोग काफी नाराज़ दिखे।
सोसायटी निवासी अब पुलिस के बड़े अधिकारियों के यहां न्याय के लिए जाने की तैयारी कर रहे
रेज़ीडेंट्स की सुरक्षा के लिए रखे गये सुरक्षा गार्ड्स के संगठित हमले से बुरी तरह घायल रेज़िडेंट का नाम अबनीश कुमार है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया जिसमें बुरी तरह पीटे जाने की पुष्टि हुई। हमले के कई वीडियो और सीसीटीवी फ़ुटेज भी उपलब्ध है। सोसाइटी के निवासी अब पुलिस के बड़े अधिकारियों के यहाँ न्याय के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि सभी दोषियों आरोपियों साजिशकर्ताओं को दंड मिल सके और लोगों के व्याप्त भय और दहशत ख़त्म हो सके।
ये भी पढ़ें : Noida News: पति के फैसले से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला
विवाद की शुरूआत हुई कुछ ऐसे
विवाद की शुरुआत रविवार देर रात सोसाइटी में डिलिवरी ब्वाय को गार्ड द्वारा रोकने से हुई। पीड़ित के अनुसार इनकी पिटाई बीच बचाव करने के दौरान एडहॉक AOA के इशारे पर सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसर ने की। पीड़ित जब थाने गये तो सोसाइटी में एडहाक एओए के नशे में डूबे लोगों ने महिलाओं और अन्य निवासियों से अभद्रता शुरू कर दी जिसकी लिखित शिकायत भी दी गई है।

