75th Republic Day : आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम हो रहा है हालांकि कोहरे और ठंड का प्रकोप है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों का जोश हाई है और कर्तव्य पथ लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है इस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। वैसे तो परेड की शुरूआत सैन्य बैंड से होती है लेकिन इस बार खास देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरिएल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरिएल पहुंच गए जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की इस मौके पर पीएम ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और लगभग 90 मिनट की अवधि तक चलेगी परेड में इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह महिला-केंद्रित है। इस बार की थीम भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं, आज की महिला फाइटर जेट, नौसेना, सेना में देश का परचम पूरी दुनिया में लहरा रही है।

Google ने 75वां गणतंत्र दिवस पर विशेष Doodle किया तैयार
Google ने भी 75वां गणतंत्र दिवस पर विशेष Doodle तैयार किया है। इस डूडल में तीन अलग-अलग स्क्रीन्स पर परेड को दिखाया गया है जिसमें एक काले और सफेद टेलीविजन सेट से लेकर एक रंगीन टीवी और एक मोबाइल फोन तक दिख रहा है। डूडल में गणतंत्र दिवस परेड का चित्रित किया गया है।

