Noida News: आज से नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हॉट में उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ किया गया। तीन दिन तक आयोजित होने वाले यूपी दिवस की थीम “उत्तर प्रदेश समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत” रखी गई है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अलावा नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, डीएम मनीष वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री आदि मौजूद रहे। सभी ने यहां लगे स्टॉल का जायजा लिया।
प्रभारी मंत्री , राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने रिबन काटकर यूपी दिवस का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने नोएडा की विकास गाथा पर आधारित गैलरी को देखा। इसके बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अन्य स्टॉल पर गए। वही विभिन्न जिलों के ओडीओपी से संबंधित स्टॉल पर गए और बातचीत की।
सेक्टर-33 में मनाया जा रहा
नोएडा के सेक्टर-33 स्थति शिल्प हॉट में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। तीन दिन तक आयोजित होने वाले यूपी दिवस की थीम “उत्तर प्रदेश समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत” रखी गई है। इसमें रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां , रोड शो, उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में उप्र सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल उप्र साइबर सुरक्षा, उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
करीब 100 से ज्यादा ओडीओपी उत्पाद लगाए जाएंगे। इसके साथ हस्तशिल्प ग्रामोद्योग मेला ,जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता, रामोत्सव को जोड़कर सांस्कृतिक कार्याक्रम के अलावा यहां स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जोकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्वादिष्ट व्यंजनों पर आधारित होंगे। इसेक अलावा यहां करीब 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलन्यास भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रवेश करते ही होंगे प्रभु श्री राम के दर्शन
यूपी दिवस शिल्प हॉट में मनाया जाएगा। यहां राम मंदिर मॉडल और उसके साथ प्रभु श्री राम का चित्र लगाया गया है। लोग यहां दर्शन कर सकते है साथ ही सेल्फी भी ले सकते है। इसके अलावा गेट पर नोएडा प्राधिकरण की विकास गाथा और यूपी की गाथा को भी दर्शया गया है। जिसे आर्ट गैलरी नाम दिया गया है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। कल सुबह 11 बजे औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
लग गए स्टॉल पहुंच रहा सामान
यहां 100 से ज्यादा ओडीओपी के स्टॉल लगाए जा रहे है। इसके लए अलग-अलग जिलों से सामान पहुंच रहा है। देररात तक सभी स्टॉल सजा दिए जाएंगे। यहां लोग खरीदारी भी कर सकते है। इसके अलावा शिल्पकला का अद्भुद मेल और मिट्टी के बर्तन आदि बनाने की कला का अनोखा चित्रण भी देखने को मिलेगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्टेज बनाया गया है। जिसमें नोएडा के स्कूलों के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
500 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलन्यास
यूपी दिवस 24, 25 और 26 जनवरी को मनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से करीब 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें सिविल विभाग की 178 करोड़ की परियोजनाएं और होर्टिकल्चर विभाग की 185 करोड़ की परियोजना और करीब इतनी की परियोजनाएं इलेक्ट्रिकल और मेनटेनेंस विभाग की है। इनके शिलापट्ट तैयार किए जा रहे है।