Ram Mandir : 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन हो गया और रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराज गए प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण कर रहे श्रमिकों के ऊपर गुलाब के पुष्प की पंखुडियां बरसाकर सम्मान दिया।
पीएम मोदी ने दिग्गज हस्तियों से की मुलाकात और किया अभिवादन
इसके अलावा पीएम मोदी ने राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति पर भी गुलाब के पुष्प की पंखुडियां बरसाईं उसके बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महाउत्सव में शामिल होने वाले दिग्गज हस्तियों से भी प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और अभिवादन किया।
ये भी पढ़ें : Ram Mandir : आज से प्रभु रामलला के दर्शन की शुरूआत, उमड़ रहा भक्तों का जनसैलाब
सेना के हेलीकॉप्टर ने राम मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की भावुक हुई कई दिग्गज हस्तियां
सेना के हेलीकॉप्टर ने राम मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की जिसे देखकर तमाम दिग्गज हस्तियां भावुक हो गईं एक्टर अनुपम खेर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा मैंने अपने जीवन में बहुत ही भावुक दृश्य देखे है। कई मौक़ों पर मेरी आँखों में आँसू भी आएँ है लेकिन आज जब #IndianAirforce के हेलीकॉप्टरों ने प्रभु राम के मंदिर पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियाँ बरसायी तो मेरे आँसुओं का बांध टूट गया। शायद सालों की राम जी के प्रति भावनाएँ पूरी तरह से उमड़ आयीं। मैं वीडियो शूट करते वक्त रो भी रहा था और मुस्कुरा भी रहा था! दोनों भाव पूरी तरह से जागरूक थे! शायद यहीं राम जी का जादू है! जय श्री राम! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश में बदलाव देखने को भी मिल रहा है गुड मार्निंग, हेलो की जगह अब जय श्रीराम, जय सियारम, राम-राम एक दूसरे को बोलकर ग्रीट कर रहें हैं।

