Ramlala Pran Pratistha : 500 वर्षों का लंबा इंतजार अब बस चंद घंटो में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महाउत्सव शुरू हो जाएगा अयोध्या नगरी हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजी हुई है और VVIP गेस्ट भी राम मंदिर पहुंचने लगे हैं, भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 1 बजे तक खत्म होने की संभावनाएं हैं।
VVIP गेस्ट का राम मंदिर पहुंचने का सिलसिला जरी
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और चिरंजीवी अयोध्या पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड के बिग-बी, अभिषेक बच्चन भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं और सचिन तेंदुलकर सहित कई वीवीआईपी अयोध्या पहुंच रहे हैं मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर रितेश देशमुख ने जाहिर की खुशी, बोले- हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवनकाल में यह देखने को मिला।
प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले होंगी कई पूजन विधि
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के नेत्रों से पट्टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दर्शन कराएं जाएंगे। रामलला प्राष प्रतिष्ठा से पहले आज भी कई तरह की पूजा विधि कराईं जाएंगी पूजन की शुरूआत नित्य पूजन पारायण से होगी इसके बाद देवप्रबोधन, प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, कर्मेश्वरार्पणम, ब्राह्मणभोजन, प्रैषात्मक पुण्याहवाचन, ब्राह्मण दक्षिणा दानादि संकल्प, आशीर्वाद और फिर कर्मसमाप्ति की विधि की जाएगी।
पूरे देश में उमंग-उत्साह का माहौल
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समारोह में शामिल होने आए सभी मेहमानों को भगवान के दर्शन कराए जाएंगे। आज पूरा देश राम नाम की गूंज और दूसरी बार दिवाली मना रहा है जब 14 सालों के बाद राम आए तब दिवाली मनाई गई और प्रभु राम 500 वर्षों के बाद अपने घर वापस आ रहें हैं तो पूरे देश में उमंग छाई हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले हैं।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी थीं उन्होंने कहा था,’श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

