VHP On Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को फिर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि बाबरी मस्जिद, जहां मुसलमान 500 वर्षों से नमाज अदा कर रहे थे, को व्यवस्थित रूप से उनसे छीन लिया गया। इस बयान के जवाब में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने पलटवार करते हुए कहा कि जल्द ही ओवैसी भी राम का नाम जपेंगे. उन्होंने यह भी सवाल किया कि बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए ओवैसी ने अदालत का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया।
राजनीति कर रहे ओवैसी
राम मंदिर पर ओवैसी का बयान विवाद का सबब बना हुआ है. इसे लेकर वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ओवैसी से सवाल किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद बंसल ने पूछा कि क्या पिछले 500 सालों में कभी ओवैसी के पूर्वज कभी अयोध्या आए थे. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ओवैसी ब्रिटेन में बैरिस्टर हैं और सवाल किया कि उन्होंने मस्जिद को बचाने के लिए अदालत का रुख क्यों नहीं किया, उन्होंने कहा कि ओवेसी केवल राजनीति खेल रहे हैं और उन्हें समझना चाहिए कि वह जल्द ही राम के भक्त बन जाएंगे और उनका नाम जपेंगे।
यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratistha : ISRO ने अंतरिक्ष से ली राम मंदिर की तस्वीर, देखें
औवेसी ने आगे और क्या टिप्पणी की
बता दें कि शनिवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने यह भी कहा था कि अगर 1992 में मस्जिद नहीं ढहाई गई होती तो मुसलमानों को आज ये हालात नहीं देखने पड़ते. ओवैसी ने कहा, “मुसलमानों ने 500 साल तक बाबरी मस्जिद में नमाज अदा की। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के सीएम थे, तब मस्जिद के अंदर मूर्तियां रखी गईं। नायर उस समय अयोध्या के कलेक्टर थे। उन्होंने मस्जिद को बंद कर दिया और वहां पूजा शुरू कर दी।”1989 में जब बीजेपी ने ये मुद्दा उठाना शुरू किया तो वीएचपी अस्तित्व में ही नहीं थी. महात्मा गांधी ने भी राम मंदिर के बारे में कभी कुछ नहीं कहा.”

