Shoaib Malik-Sania Mirza : टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है और सबको चौंका दिया है, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावदे को अपना नया जीवनसाथी बना लिया है।
शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावदे के साथ किया तीसरा निकाह
बता दें शोएब ने तीसरी बार शादी की है पहले उन्होनें भारत की आयशा सिद्दकी से निकाह किया उसके बाद 2010 में भारत की उम्दा टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शोएब ने हैदराबाद में निकाह किया और शादी के 8 साल बाद 2018 में उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ और उसके बाद दोनों के बीच चीजें खराब होने लगी और लंबे समय के बाद यानि 13 साल के बाद शोएब-सानिया ने कुछ महीने पहले तलाक ले लिया इस बाद की पुष्टि सानिया मिर्जा की फैमिली ने की है।
शोएब मलिक की तीसरी शादी को मिर्जा फैमिली और टीम ने दिया ये बयान
शोएब मलिक की तीसरी शादी को लेकर अब सानिया मिर्जा की फैमिली और टीम सानिया की तरफ से सोशल मीडिया पर काफी बयान सामने आ रहे हैं। सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है लेकिन अब यह बताना जरूरी हो गई है कि कुछ महीने पहले ही शोएब-सानिया का तलाक हो चुका है और सानिया शोएब को आगे की नई यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ रही हैं।

सानिया के पिता ने तोड़ी चुप्पी
वहीं सानिया के पिता ने लिखा- इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक ‘खुला’ था, जब एक महिला अलग होने का फैसला लेती है तो उसे खुला कहते हैं और जब मर्द की तरफ से आए तो उसे तलाक कहते हैं। बता दें शोएब की जहां ये तीसरी शादी है तो वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावदे की दूसरी शादी है। सानिया-शोएब के बीच साल 2022 में दूरियां शुरू हुईं थीं। पाकिस्तानी रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था और पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि शोएब ने इन्हें अफवाह करार दिया था इसके बाद शोएब ने एक और चौंका देने वाला काम किया था उनहोंनें अपने इंस्टा अकाउंट से एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति वाली जानकारी को हटा दिया था और इसी से अंदाजा लग गया था कि सानिया-शोएब का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। वहीं अब शोएब की तीसरे निकाह की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं शोएब अपनी नई बेगम के साथ रोमांटिक दिख रहे हैं साथ ही शोएब के परिवार ने सना का स्वागत खास अंदाज में किया शोएब के भाई आदिल मलिक ने अपने भाई और नई भाभी के साथ फोटो इंस्टा स्टोरी पर शोयर किया और लिखा- मलिक फैमिली में आपका स्वागत है भाभी खुश रहें दोनों आमीन।

