Noida News : नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो बदमाशो ने एक युवक को पहले चाकू से गोदा फिर बाइक पर बांध सड़क पर घसीटते हुए पुलिस के पास ले गया इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के मौत हो गई अब तड़के सुबह हत्या करने बदमाशो को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है।
युवक को चाकू से गोदा बाइक से घसीटा पुलिस ने दोनो बदमाशों पर की कार्रवाई
दरअसल शनिवार की देर रात दो युवक एक अधमरे युवक को बाइक से बांधकर घसीटते हुए लेकर थाना सेक्टर 49 के पास पहुंचे पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और अधमरे युवक को अस्पताल लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया, वहीं दोनो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तड़के सुबह घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने के लिए दोनों को लेकर गए थे इस दौरान दोनों ने मौका पाकर पुलिस फोर्स पर हमला कर भागने की कोशिश की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे जांच कर रही है।
दर्दनाक तरीके से हत्या के बाद नोएडा पुलिस के ऊपर खड़े हुए सवाल
युवक की हत्या करने वाले गिरफ्तार दोनो युवकों अनुज और नितिन के पिता से चार साल पहले मृतक युवक किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमे मृतक मेंहदी हसन ने अनुज के पिता पर चाकू से हमला कर दिया था जिसका बदला लेने के लिए बीती रात अनुज और नितिन ने पहले मेंहदी हसन को चाकू से गोदा फिर बाइक पर घसीटते हुए पुलिस तक पहुंच गए, ये पुरी दर्दनाक घटना आसपास के सीसीटीवी में कैद हो गई, फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल दोनो आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया, लेकिन इस तरह दर्दनाक तरीके से हुई हत्या के बाद नोएडा पुलिस के पुलिसिंग पर फिर सवालियां निशान खड़े होते है।
बता दें की एक दिन पहले ही सेक्टर 104 में एयर इंडिया के क्रू की दिनदहाड़े हत्या हो गई थी उसी दिन दनकौर के भी एक बुजुर्ग की हत्या हो गईं थी फिलहाल पुलिस ने दोनो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

