Ramlala Pran Pratistha : पूरा देश इस समय राममय के जयकारों और भजनों से गूंज रहा है अब बस दो दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बचे हैं राम की भक्ति का रंग केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी सिर-चढ़ रहा है। देश के साथ साथ विदेश से भी रामलला के लिए तोहफे आ रहे हैं, विदेशी लोगों पर भी राम के भजनों का खुमार छाया हुआ है।
अफगानिस्तान से रामलला के लिए खास अभिषेक जल
अफगानिस्तान की मशहूर नदी काबुल जिसे स्थानीय भाषा में कुभा कहा जाता है उसका जल अयोध्या राम मंदिर रामलला के अभिषेक के लिए आया है। वहीं मॉरीशस के लोगों की ओर से एक रामभजन और कथा शेयर की गई है जिसे प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इतने वर्षों के बाद इतनी गहरी सांस्कृतिक जड़ो और भक्ति को फलते-फूलते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।
विदेशों में भी राम नाम की गूंज
विदेशों में भी राम नाम की गूंज हो रही है। अभी हाल ही में जर्मनी की गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन (Cassandra Mae) ने ‘राम आएंगे’ भजन गाया था और सोशल मीडिया पर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का राम भक्ति का ये वीडियो वायरल है। आपको बता दें कि सिंगर नेत्रहीन हैं और ऐसे में प्रभु राम का भजन गा कर इन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया है। बात की जाए देश से रामलला के लिए खास उपहारों की तो तमिलनाडू से भगवान राम के लिए रेशम निर्माताओं ने श्री राम मंदिर का चित्र बुनी गई रेशम की चादर भेजी है।
तमिलनाडू से रामलला के लिए रेशम की चादर कश्मीर से भगवान के लिए आया कई किलो केसर
वहीं विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, “मेरे पास कश्मीर के कुछ मुसलमान भाई आए थे और उन्होंने आनंद व्यक्त किया कि यहां रामलला का मंदिर बन रहा है उन्होंने कहा कि हमारा मज़हब अलग है लेकिन हमारे पुरखे एक हैं। राम हमारे सबसे आदरणीय पूर्वज हैं। उन्होंने मुझे कश्मीर के 2 किलो केसर राम लला की सेवा के लिए भेंट किए। मैं ये केसर इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्रा को भेंट कर रहा हूं।”

