Ramlala Pran Pratistha : अयोध्या राम मंदिर के गर्भग्रह में रामलला की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है और भगवान रामलला की प्रतिमा की पहली फोटो भी सामने आ गई है हालांकि अभी मूर्ति ढकी हुई है 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 21 जनवरी तक प्रतिमा को जीवनदायी तत्वों से सुवासित कराया जाएगा जिसका क्रम गुरूवार से प्रारंभ हो गया गर्भग्रह में भगवान राम चल-अचल दोनों स्वरूपों में विराजमान होंगे।
मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति की तैयार
भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति, ‘श्यामल’ (काले) पत्थर से बनाई गई है, इसको मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी और 6000 दिग्गज और 4000 संत शामिल होंगे।
राम मंदिर के साथ बदल रही अयोध्या
राम मंदिर के साथ अयोध्या की तस्वीर बदल रही है 30,923 करोड़ रुपये के 200 से अधिक परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए 37 विभाग जुटे हैं। यूपी हाउजिंग और डेवेलपमेंट बोर्ड ने 1200 एकड़ में न्यू अयोध्या टाउनशिप डेवेलप करने की योजना बनाई है, जहां स्टेट गेस्ट हाउस, रेसिडेंशियल अपार्टमेंट्स के अलावा होटल्स भी बनेंगे। सीवेज सिस्टम डेवेलपमेंट, वॉटर सप्लाई परियोजना, नए पावर स्टेशन्स के साथ ही अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी प्रगति पर है।

