Entertainment News : टीवी का पॉपुलर सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) 15 साल का सफर तय कर चुका है इस बीच शो में काफी उतार-चढ़ाव भी आए कई लोगों ने शो को अलविदा भी कह दिया लेकिन सबसे ज्यादा जिस किरदार की कमी दर्शकों को खल रही है वो है दयाबेन की साल 2017 में दिशा वकानी (TMKOC) शो से ब्रेक लिया था और 6 साल बीत गए है लेकिन अभी तक दिशा वकानी उर्फ दयाबेन की वापसी नहीं हुई है अब मेकर्स नई दयाबेन का रोल निभाने के लिए टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा से रिक्वेस्ट की है।
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने दयाबेन की मिमिक्री की फैंस ने सोशल मीडिया पर कहा- नई दयाबेन
दरअसल बिग-बॉस 17 से आउट होने के बाद ऐश्वर्या शर्मा पति नील के साथ हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस से बात कर ही रहे थे तभी एक फैन ने कमेंट कर ऐश्वर्या को दयाबेन की मिमिक्री करने को कहा और टीवी एक्ट्रेस ने हे मां माताजी बोलकर दयाबेन की एक्टिंग की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या ऐश्वर्या शर्मा दयाबेन का किरदार निभाकर जीत पाएंगी फैंस का दिल?
ऐश्वर्या शर्मा की दयाबेन की मिमिक्री देखकर-सुनकर फैंस कमेंट कर शो के मेकर्स को उन्हें कास्ट करने के लिए कह रहे हैं अब देखना होगा कि मेकर्स क्या फैसला लेंगे और अगर ऐश्वर्या शर्मा दयाबेन के लिए फाइनल हो जाती हैं तो क्या वो किरादार को जस्टीफाई कर पाएंगी ये बड़ा सवाल है?

