Ghaziabad News : म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार शहर के विकास कार्यों को लेकर वृद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिसमें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की रिपोर्ट भी लगातार देखते हैं, कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्य को पुनः भी कराया जा रहा है तथा अधिकारियों को निरंतर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हुए हैं इसी क्रम में विजयनगर जोन स्थित तिगड़ी गोल चक्कर पर चल रहे डिवाइडर के कार्य को पुनः कराया जा रहा है, संबंधित फर्म तथा अधिकारी को निर्धारित नक्शे के अनुसार कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों तथा ठेकेदार को दिए कड़े निर्देश
श्रीजी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तिगड़ी गोल चक्कर पर डिवाइडर का कार्य किया जा रहा था जिसमें संबंधित फर्म के द्वारा डिवाइडर निर्माण के समय 3 मीटर अधिक स्पेस पर सरिया लगाया गया, नक्शे के अनुसार स्पेस अधिक लिया गया जिस पर आसपास के निवासियों तथा क्षेत्रीय पार्षद द्वारा भी अपना विषय नगर आयुक्त के समक्ष रखा, नगर आयुक्त द्वारा तत्काल टीम को भेज कर चल रहे निर्माण कार्यों को रोकते हुए डिवाइडर को तोड़कर पुनः निर्धारित डिजाइन के अनुसार करने के निर्देश दिए, पार्षद तथा क्षेत्रीय निवासियों द्वारा नगर आयुक्त का धन्यवाद जताया गया।
शहर के विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे नगर निगम आयुक्त और महापौर
गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग लगातार ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपनी नजर बनाए रखें, कार्यों की गुणवत्ता तथा डिजाइन के अनुसार कार्य जनहित में किए जाएं जिसके लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा अन्य टीम को कड़े निर्देश दिए गए हैं, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर के विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं जो की सराहनीय हैं, नगर आयुक्त की तुरंत कार्यवाही शहर वासियों को पसंद आ रही है जिसके लिए विजयनगर क्षेत्र वासियों ने निगम टीम का धन्यवाद दिया, नगर आयुक्त द्वारा एन के चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण को पुनः लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

