Entertainment News : सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 16 जनवरी 2024 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं और सिड की वाइफ कियारा ने अपने पति का जन्मदिन बेहद ही रोमांटिक अंदाज में मनाया, कियारा ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो भी शेयर किया है।
पति सिड को रोमांटिक अंदाज में कियारा ने किया बर्थडे विश
कियारा ने पति सिड को रोमांटिक बर्थडे विश किया एक्ट्रेस कभी सिड की बांहो में प्यार करती दिखीं तो सिड ने भी पत्नी पर प्यार लुटाया #sidkiara बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल हैं और दोनों समय समय पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।
सिद्धार्थ ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान मल्टी कलर टी-शर्ट पहनी हुई थी तो कियारा ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी सिजलिंग लग रहीं थीं। कपल ने इंटीमेट लिप किस भी किया और सोशल मीडिया पर आग लगा दी। बर्थडे बॉय सिड का केक भी बड़ा अनोखा था, केक पर फिल्म रील, कई सारे स्टार्स, साथ ही पॉपकॉर्न टेबल पर रखे गए।

कियारा ने पति सिड को बर्थडे विश के लिए इस्तेमाल किया प्यार भरा कैप्शन
सिद्धार्थ के वीडियो सेलिब्रेशन की झलक शेयर करने के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे लव” सिड का जन्मदिन हो और उनको इंडस्ट्री में लाने वाले करण जौहर शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता करण जौहर की फिल्म Student Of the Year 1 से ही सिड आज बॉलीवुड में सफल एक्टर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर कियारा के मॉम-डैड भी अपने हैंडसम दामाद के बर्थडे पर शामिल होने के लिए पहुंचे। सिड ने अपना बर्थडे पत्नी कियारा, घर के मेंबर्स और खास दोस्तों के बीच खूब धूम धाम से मनाया।

