Greater Noida West News : शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस डेस्क मौजूद है उसके बाद भी सिरफिरे आशिक लड़कियों को तंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सामने आया है इसमें एक महिला ने एक आदमी से तंग आकर पुलिस में शिकायत दी है।
ये भी पढ़ें : Noida : छत पर खेलते समय ऊपर से गिरी 3 साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम
महिला ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सिरफिरे आरोपी ने उसको सोसाइटी में बदनाम करने और पुलिस में शिकायत करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है और चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है।
जानिए पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह जिले के एक अस्पताल में काम करती है। एक अज्ञात व्यक्ति उसे फोन कर परेशान कर रहा है वह अश्लील बातें करता है महिला ने विरोध किया तो सिरफिरे ने उसे गालियां दीं। आरोपी ने बात न मानने पर सोसाइटी के बाहर उसके फोटो चिपकाने तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी उसके पति को मारने की धमकी दे रहा है। वह फोन कर उस पर तेजाब डालने की भी धमकी दे रहा है।
पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी
सिरफिरे युवक की धमकियों से घबराई महिला ने बिसरख कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर से आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

