Noida News : सेंट्रल नोएडा की ईकोटेक 3 में पत्नी के अवैध संबंध को लेकर जीजा ने साले की हत्या कर डाली पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। साले के जीजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवक हत्या को अंजाम दिया उसको शक था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक यानि उसके साले के संबंध थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला
दरसअल 12 जनवरी को ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के ककराला पुस्ता से नीचे ग्रीन बेल्ट में झाड़ियां में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक पैन कार्ड मिला ,जिस पर विपिन नाम लिखा हुआ था। मृतक की पहचान विपिन के रूप में हुई जो फेस टू की हेलिक्स कंपनी में काम करता था और मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। पुलिस को प्रतीत हुआ कि इस युवक की हत्या की गई है ,जिसके बाद इस हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीम लगातार इस हत्या के खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी। इसी दौरान लोकल इंटेलीजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को हत्यारो के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कुलेसरा पुस्तक के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान मृतक के जीजा जोनी और एक अन्य आरोपी श्यामवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि जोनी की पत्नी मृतक विपिन कुमार की चचेरी बहन है, दरअसल जोनी को शक था कि उसकी पत्नी और मृतक विपिन के बीच नाजायज संबंध है। इसी बात को लेकर जोनी विपिन से घृणा करता था और उसे मारना चाहता था। यह दोनों लोग फेस टू में एक ही जगह पर रहा करते थे।
जोनी ने विपिन को मारने की योजना बनाई और इसके लिए उसने अपने एक दोस्त श्यामवीर को इसमें शामिल कर लिया उसने श्यामवीर को बताया कि जो भी विपिन के पास से पैसा मिलेगा, वह पैसा हम आपस में बांट लेंगे। इस पर श्यामवीर तैयार हो गया। इसके बाद 10 जनवरी को जोनी विपिन को अपने साथ बुलाकर ले गया और फिर इन तीनों लोगों ने ककराला पुस्ता पर बैठकर शराब पी, वहीं पर जोनी और श्यामवीर ने विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियां में फेंक दिया।
इसके बाद मृतक विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर ने अपने पास रख लिया और इन लोगों ने मृतक के खाते से 8400 रुपये अपने खाते में कर लिए, जिनमें से जोनी ने 4200 अपने दोस्त श्यामवीर को दे दिए। इन लोगों पर पुलिस को कोई शक ना हो इसलिए यह लगातार मृतक की पत्नी के साथ रहे और जिस दिन शव बरामद हुआ उस दिन भी यह मौके पर पहुंच गए।
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया दोनों आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी ह्रदेश कटारिया ने बताया कि एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए उसके ही जीजा और अन्य दोस्त को गिरफ्तार किया गया है । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

