Politics : कांग्रेस का हाथ छोड़कर मिलिंद देवड़ा शिवसेना(शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में मिलिंद देवड़ा पार्टी में शामिल हुए ठीक कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा सौंपकर पार्टी को झटका दिया।
सीएम एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को शिवसेना(शिंदे गुट) की दिलाई सदस्यता
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा सिद्धिविनायक मंदिर गए पूजा-अर्चना की उसके बाद शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की वजहें
महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा हैं, जिनका परिवार लंबे समय से मुंबई दक्षिण सीट से जुड़ा हुआ है लेकिन इस सीट पर उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत ने दो बार चुनाव जीता है, जिससे उन्हें कठिनाई हो रही थी इसलिए देवड़ा शिवसेना(शिंदे गुट) में शामिल हो गए।
लोकसभा चुनाव से पहले, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही है, जिसमें शिवसेना भी शामिल है। इसके कारण गठबंधन के अनुसार मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की संभावना है।

