Noida News : नोएडा के सेक्टर 11 स्थित जीसी धवल अपार्टमेंट में अचानक आग लगने के कारण इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया समय रहते निवासियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और फायर विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंची करीब आधा दर्जन फाइट टेंडर आग बुझाने में जुटे रहे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया फिलहाल किसी के साथ नुकसान होने की सूचना नहीं है इसके साथ ही आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।
कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू
धू – धू कर जलती बिल्डिंग की ये आग की घटना नोएडा के थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 11 स्थित जीसी धवल अपार्टमेंट की है। जहां शनिवार करीब सवा आठ बजे आग की सूचना दमकल विभाग को निवासियों ने दी थी। सूचना पाकर मौके पर पंहुची फायर टेंडर की टीम और दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण अभी नहीं हो पाया है साफ
सीएफओ प्रदीप कुमार का कहना है कि जैसे ही हमें आग की सूचना ऑन कॉल प्राप्त हुई हमारी चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाना शुरू कर किया और समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया आग किस कारण लगी है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सीएफओ का कहना है कि आग बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी थी और धीमे-धीमे बिल्डिंग के पहले माले पर पहुंची लेकिन समय से सूचना मिलने पर आग पर काबू पाया गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

