Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश इस समय राममय के भजनों और जयकारों से गूंज रहा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड ,साउथ और टीवी जगत के कई सितारे शामिल होंगे आइए आपको बताते हैं कौन कौन से सितारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।
बॉलीवुड के ये सितारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
बॉलीवुड जगत से सदी के महानायक बिग-बी, अभिषेक बच्चन, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुपम खेर, आलिया-रणबीर कपूर,टाइगर श्राफ, रणदीप हुड्डा, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अक्षय कुमार अयोध्या राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में पहुंचेंगे।
साउथ जगत और टीवी जगत के ये सितारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
साउथ इंडस्ट्री से सुपरस्टार रजनीकांत, प्रभास, चिंरजिवी, धनुष, मोहनलाल, यश और ऋषभ शेट्टी अयोध्या राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। टीवी जगत से सीता मां का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को न्योता देना तो लाजमी था क्योंकि फैंस को उनमें सीता मां की छवि की दिखती है और साथ ही राम जी का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इतने मेहमान और साधु होंगे शामिल
बता दें 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है। अभी जानकारी जो सामने आई है पता लगा है कि बॉलीवुड के डायरेक्टर्स राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी का नाम भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकते हैं।

