IND vs AFG 1st T20: दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम इस साल पहली बार घरेलू मैदान पर खेलेगी। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगी. बता दें कि भारत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार यानी कल 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा.
नियमित कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज के लिए टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. दोनों लंबे समय बाद इस फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे. रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि किंग कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे.
शुभमन गिल और संजू सैमसन के लिए पहले टी20 में खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शुरुआती टी20 में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में गिल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. इस बीच, जितेश शर्मा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वह बल्लेबाजी के लिए आते ही बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं.
क्या रोहित और यशस्वी करेंगे पारी की शुरुआत?
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली खेलेंगे. वहीं, चौथे नंबर पर तिलक वर्मा और पांचवें नंबर पर विकेटकीपर जितेश शर्मा खेल सकते हैं। इसके बाद रिंकू सिंह का खेलना तय हो गया है.
सातवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल होंगे. उनके साथ कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं. तेज गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार की तिकड़ी एक्शन में हो सकती है.
पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान शामिल हो सकते हैं।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

