Weather Update : देश में कड़ाके की ठंड का सितम लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है शीतलहर से लोगों ठिठुर रहे हैं और अलाव का सहारा लेकर सर्दी के प्रकोप से राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुसार जताते हुए बताया कि 1आज यानि 10 जनवरी को पूरे दिन कई हिस्सों में कोल्ड वेव की संभावना है।
देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज यानि 10 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रचंड ठंड रोज काम पर जाने वाले लोगों के लिए अधिक परेशानी बनी हुई है।
ठंडी शीतलहर के कारण दिल्लीवासियों को प्रदूषण भरी हवा से राहत मिलेगी लेकिन शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं और बचने के लिए घरों में कंबल में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं रोज काम पर जाने वाले लोग खुद को शीतलहर से बचाने के लिए टोपी, स्कॉर्फ, दस्ताने और खुद को पूरी तरह कवर करके चल रहे हैं।
मौसम विभाग का कड़ाके की ठंड को लेकर जारी है येलो अलर्ट
वहीं दिल्ली के साथ साथ यूपी में आज से ठंड का सितम और भी ज्यादा लोगों का परेशान करने वाला है। पहले से ही यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हुई है और लखनऊ में थोड़ी रूक रूककर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रचंड ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में कोहरे का घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है। देश में कई हिस्सों में कोहरा पहले से छाया हुआ है जिसकी वजह से फ्लाइट, यातायात,रेल पर प्रभाव पड़ा हुआ है।

