Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो की निर्माणधीन साइट पर खड़े वाहनों की चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई एक आईसर कैंटर गाड़ी और एक लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश
ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह पांचो बड़े ही शातिर किस्म के आरोपी हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आसिफ, मुकुंद, कपिल व तुषार और जावेद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश है जो कि निर्माणधीन साइट पर जाकर सरिया के साथ ही वहां खड़ी गाड़ियों को भी चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाली काटकर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से पकड़े गए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी
यह भी पढ़ें: Noida News: सीपी लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब 26 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक, एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए थे। जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से एक आईसर ट्रैक्टर व एक फोड़ फिएस्टा कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है कि उनके गैंग में कोई और तो शामिल नहीं है ताकि उसे भी गिरफ्तार का सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

