Noida News : साइबर जालसाज अलग अलग झांसे देकर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं पहले मामले में शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर सलाहकार बनाकर सेक्टर 25 निवासी देवेश पुष्कर से 38.48 लाख रुपए की ठगी को साइबर जालसाजों ने अंजाम दिया। इसके साथ ही हवाला रैकेट के जरिए सीधे निवेश के नाम पर मांगनी शुरू कर दी।
पूरा मामला
निवेश करने वाले को संदेह हुआ तो उसने इसकी छानबीन शुरू कर दी देवेश की शिकायत पर सेक्टर 20 थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है बता दें की पुलिस को भी शिकायत में निवेशकार देवेश ने बताया है कि 23 नवंबर को जालसाजों ने संपर्क किया आरोपी ने खुद को गुजरात की एक वैल्यू क्रिएशन एजेंसी का प्रतिनिधि बताया कि उनकी एजेंसी शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सलाह देती है इस सलाह पर निवेश करने से लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं इसके बाद निवेश के नाम पर दिवेश से रकम ट्रांसफर करवाने लगे कर आठ रकम निवेश करनी होगी। इस पर देवेश को संदेह हो गया। देवेश ने पुलिस को उन अकाउंट की जानकारी भी दी है जिनमें रकम ट्रांसफर करवाई गई इस धोखाधड़ी को तीन चल साजों ने मिलकर अंजाम दिया।
पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर 25000 रुपए ठगे
वहीं दूसरे मामले में साइबर जलसाजों ने सेक्टर 11 निवासी महिला को पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर ₹25000 तक लिए पीड़िता अनामिका चौहान की शिकायत पर फेस 1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कंपनी में निवेश का झांसा देकर 82 हजार ठगे
साइबर जालसाजों ने विदेशी कंपनी में निवेश कर लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर सेक्टर 100 स्थित समिति निवासी से 82 हजार रुपए की ठगी कर ली पीड़ित ने सेक्टर 39 थाने में तेज दर्ज कराया है शिकायत में अतुल अग्रवाल ने बताया कि अर्जुन राम शाहरुख सलीम अभिषेक लूथरा प्रिया राहुल ने उनसे संपर्क किया था आरोपियों ने बताया कि कंपनी का साझेदार बनाकर लाखों रुपए कमाने का झांसा दिया था और 82 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

