Noida News : नोएडा पुलिस ने उल्लू गैंग का खुलासा किया है और पांच शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी के 8 टैक्टर एक ट्रॉली व तीन अवैध तमंचे बरामद किए हैं। दिल्ली नोएडा एनसीआर क्षेत्र में रात होते हुए उल्लू गैंग सक्रिय हो जाता था। इस गैंग का कोड वर्ड होता था कि, आज उल्लू उड़ेगा, मतलब आज रात ये चोरी की वारदात को अंजाम देंगे। ये गैंग केवल ट्रैक्टरों को निशाना बनाता था ।
ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने वाली उल्लू गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए उल्लू गैंग के पांचो सदस्य अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली नोएडा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उल्लू गैंग के दो सक्रिय सदस्य अभी फरार हैं। नोएडा पुलिस इनकी तालाश कर रही है। नोएडा एनसीआर क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय उल्लू गैंग के 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 8 चोरी के ट्रैक्टर व तीन अदद नाजायज तमंचे 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। नोएडा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले उल्लू गैंग के 5 सदस्यो में दिलशाद, अनीस, शहजाद , वरूण और भूपेन्द्र शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : World News : सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives अभियान शुरू, जानें क्या है इसकी वजह
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने दूसरे साथी संसार और सलमान के साथ मिलकर अवैध असलहा व कारतूस से लैस होकर नोएडा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े व खाली प्लॉट से ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चोरी करके अपने साथी वरूण व भूपेन्द्र को सुपुर्द कर बेच देते थे।
चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गैंग इस्तेमाल करता था कोड का प्रयोग “आज उल्लू उड़ेगा”
ये गैंग हमेशा चोरी करने के लिए रात में ही निकलता था ,जिस कारण गैंग का नाम उल्लू गैंग रखा। घटना करने से पहले ये सभी साथी एकत्र होने के लिए इस कोड का प्रयोग करते है कि आज उल्लू उड़ेगा। इतना कहने से ही समझ जाते है कि आज चोरी की घटना को अंजाम देना है। दिलशाद इस गैंग का मास्टरमाइंड है। चोरी किए गए ट्रैक्टरों को यह ज्यादातर मेरठ ,बागपत के इलाके के किसानों को 35 से ₹50000 में बेच देते थे । पुलिस उल्लू गैंग के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।

