CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक याचिका की सुनवाई के दौरान एक वकील से नाराज हो गये. वकील ने ऊंची आवाज में बात की, जिस पर सीजेआई ने सख्त चेतावनी दी, “अपनी आवाज धीमी करके बोलें, नहीं तो मैं अदालत से बाहर निकलवा दूंगा।”
23 साल में किसी ने मुझे नहीं डराया
सीजेआई ने वकील को निर्देश दिया, “एक सेकंड रुकें, पहले अपनी आवाज धीमी करें. आप सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर अपना मामला पेश कर रहे हैं. अगर आपको लगता है कि आप आवाज तेज करके कोर्ट को डरा सकते हैं, तो आप गलत हैं. मेरे 23 साल के करियर में, कभी किसी ने मुझसे इस तरह से बात नहीं की। मैं अपने करियर के बचे हुए एक साल में भी इसकी इजाजत नहीं दूंगा।’
यह भी पढ़ें: Greater Noida: अंसल गोल्फ लिंक में सर्विस रोड पर बने अवैध रैंप को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा, “आपको पता होना चाहिए कि आप कहां खड़े हैं। क्या आप हर न्यायाधीश पर इस तरह चिल्लाते हैं? मुख्य न्यायाधीश की चेतावनी के बाद, वकील ने तुरंत माफी मांगी, विनम्रता से बात की और अदालत के सामने अपना मामला रखा।

