Noida News: नोएडा एक निजी यूनिवर्सिटी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वही इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नही हुई है। पुलिस को पीड़ित के साथ यूनिवर्सिटी ने भी शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने की बात कह रही है। पूरा मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महर्षि यूनिवर्सिटी का है।
गाड़ी की तेज टक्कर से छात्रा हुई घायल
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बनारस की रहने वाली स्तुति त्रिपाठी नोएडा के सेक्टर 110 स्तिथ महर्षि यूनिवर्सिटी में बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा है। पीड़ित के चाचा अनुपम मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील है। पीड़िता के चाचा के मुताबिक बीते 30 दिसंबर को उनकी भतीजी अपने 4th सेमेस्टर का एग्जाम देने के बाद कैम्प्स में अपनी एक दोस्त के साथ खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उनको जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि दोनो कुछ दूर जा कर गिरे। वही इस घटना मे दोनो दोस्तो को चोट आई है। पीड़ित के चाचा ने फोन कॉल पर बताया कि मेरी भतीजी को चोट आई है वो वापस बनारस चली गई है।
वही पीड़िता के चाचा और सुप्रीम कोर्ट के वकील अनुपम मिश्रा ने फोन कॉल पर जानकारी देते हुए बताया कि हमने पुलिस को शिकायत दी है हालांकि अभी तक शिकायत दर्ज नही हुई है वही आगे बताया कि यूनिवर्सिटी ने भी शिकायत दी है, दूसरी ओर पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि दो तीन पुराना एक वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित के शिकायत पर मुदकमा दर्ज किया जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

