Ghaziabad : गाजियाबाद में आज बड़ी संख्या में त्यागी समाज के विभिन्न संगठनों ने अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी (महावीर चक्र विजेता) की मेरठ रोड (Ghaziabad) स्थित प्रतिमा पर एकत्रित होकर उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के लिये जेड प्लस सुरक्षा की मांग कर रहे यति सन्यासियो ने भी अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपनी पदयात्रा को आरम्भ किया।यति सन्यासी हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सरकारी आवास तक कि पदयात्रा कर रहे हैं।अमित शाह के आवास पर यति सन्यासी महामंडेलश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगे।यति रामस्वरूपानंद जी महाराज के नेतृत्व में हो रही इस पदयात्रा में यति रणसिंहानन्द जी,यति निर्भयानंद जी, यति सत्यमित्रानंद जी,यति परमात्मानंद जी सहित अनेक संत सम्मिलित है।
धर्म और राष्ट्र के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वालो का सम्मान सर्वोपरी होना चाहिये
अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी जी ने कहा कि धर्म और राष्ट्र के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वालो का सम्मान सर्वोपरी होना चाहिये। जो समाज ऐसे महान आत्माओ का सम्मान नही करता,उसका कोई भविष्य नहीं होता।ऐसे अमर बलिदानियों की पुण्य गाथाओ को सुन कर ही युवा अपने धर्म और देश की रक्षा के लिये समर्पित होते है।
आशीष त्यागी आजीवन इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक होंगे
उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष से उनकी संस्था मेजर साब का बलिदान बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा जिसमे सनातन धर्म के हर वर्ग के व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा।युवा उद्योगपति आशीष त्यागी आजीवन इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक होंगे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन नीरज त्यागी कोषाध्यक्ष संजय बहेडी नरेंद्र काकडा प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद मनोज त्यागी पार्षद डा उदिता त्यागी अजय सरना कपिल सिहानी एड तेजवीर त्यागी , त्यागी समाज सेवा संस्थान के संरक्षक श्याम सुंदर त्यागी महामंत्री राजेंद्र त्यागी वी के त्यागी व त्यागी ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र त्यागी अजय दिनकरपुर सेवाराम त्यागी मुकेश त्यागी मकनपुर पुनित त्यागी नीरज त्यागी राजीव त्यागी प्रेमदत्त त्यागी त्यागी जागृति कल्याण समिति से अनिल त्यागी शेमेन्द्र त्यागी मनोज त्यागी आदि गणमान्य लोगों उपस्थित रहे

