Noida : दिल्ली में आयोजित टिस्का पेजेंट्स मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सीजन-4 में नोएडा के सेक्टर-107 में रहने वाली टीना सिंह ने मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन क्लासिक फर्स्ट रनअप का खिताब जीता।
देश-विदेश की 73 महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया
फॉर एवर इंडिया इवेंट्स द्वारा संचालित, कोस्मो-प्लास्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और रनवे फैशन मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश की 73 महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, जहां वे अपनी सुंदरता और प्रतिभा दिखा सकें।
ये भी पढ़ें; नए साल की पार्टी में समोसा खाने से बिगड़ी 20 शिक्षकों की तबियत, अंदर जो निकला देखकर समोसा खाना छोड़ देंगे आप?
बचपन से फैशन के ओर झुकाव रहा
फर्स्ट रनअप रही Noida की टीना सिंह ने बताया उनकी सफलता में उनके पति राहुल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। टीना अमेरिका से एमबीए और फाइनेंस की पढ़ाई करने के बाद कई साल तक अमेरिका में रहीं। लेकिन बचपन से फैशन के प्रति हमेशा से झुकाव रहने के कारण इंडिया वापस बाद उसकी पढ़ाई की और कोरोना के बाद उसे ही अपन पेशा बना लिया । वह इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया की अन्य साइट्स पर टैरो कार्ड व अंक ज्योतिष की जानकारी और सलाह देती हैं। फैशन शो की जानकारी होने पर उन्होंने आयोजकों से सम्पर्क साधा था और इसके बाद ऑडिशन दिया। दो हजार से ज्यादा महिलाओं ने इसमें भाग लिया था। जिसमें से कुल 73 महिलाएं विभिन्न कैटेगरी के लिए चुनी गईं, जिसमें से वह भी एक थीं।

