ग्रेटर नोएडा सेक्टर 37 में RWA की आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने के पस्तव के बाद, सभा द्वारा गठित नई चुनाव सीमित ने वार्ड में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। नए तारीख के अनुसार 28 जनवरी को वोट डालें जाएंगे।
नए सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत
सेक्टर 37 में नव गठित चुनाव समिती ने सेक्टर के लिए चुनाव प्रक्रिया का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अब सेक्टर में अलग अलग पदों के लिए 28 जनवरी को वोट डालें जाएंगे। उससे पहले अन्य कार्यों को संपादित करने का काम किया जाएगा। जारी समय सारणी के अनुसार 1 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक सेक्टर क लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सदस्य बनने की इच्छा रखने वाले लोगों से सदस्यता शुक्ल जमा करना होगा। चुनाव के लैये नामांकन 26 जनवरी को किया जाएगा। 27 जनवरी को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। जिसके बाद 28 जनवरी को चुनाव कराया जाएगा। 28 जनवरी को ही मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद सेक्टर में नए अध्यक्ष महासचिव और कोषाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढिए; नए साल का जश्न नहीं मनाएंगे नोएडा की सोसायटीज के 15 हजार लोग, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया फैसला
बैठक मौजूद लोग
बैठक में राजीव भाटी, भगत राम, आरपी शर्मा, कैप्टन टीकम सिंह, आदि अन्य लोग भी मौजूद थे। आम सभा की अध्यक्षता चौधरी शहामल ने किया।

