साल 2023 के आखिरी “मन की बात” (PM Modi Mann Ki Baat) का 108वां एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बात की सबसे पहले पीएम ने नए साल 2024 की शुभकामनाएं दी और कहा कि नए साल में हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।
पीएम मोदी ने 108वीं मन की बात को असीम आस्था से जोड़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल की सारी उपल्बधियों को गिनाया कि देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, G20 का सफल आयोजन हुआ, चंद्रयान-3 की सफलता, नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीता, इस साल खेलों में हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने देश का दिल जीता। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा मेरी मन की बात का 108वां एपिसोड और ये 108 अंक का बड़ा ही महत्व है यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां इसलिए ये 108वां मन की बात का एपिसोड मेरे लिए बेहद ही खास हो गया।
PM Modi Mann Ki Baat -इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स से स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं
प्रधानमंत्री ने कहा- जब भी हमने मिलकर देश को उंचाईयो पर पहुंचाने के लिए प्रयास किए हैं देश को बड़ा लाभ मिला। 70 हजार अमृत सरोवरों का भारत में निर्माण देश की सामूहिक उपलब्धि है। भारत के प्रयास से साल 2023 में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं।
फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ को लेकर पीएम ने कही ये बात
पीएम ने मन की बात में फिजिकल और मेंटल हेल्थ की बात पर भी जोर दिया और कहा कि फिजिकल हेल्थ में तो दिलचस्पी बढ़ रही है जिससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर्स की मांग भी बढ़ रही है उन्होंने बताया कि आज फिजिकल हेल्थ और बेहतर स्वास्थ्य की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है मानसिक स्वास्थ्य का है। मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि मुंबई के इन्फी हील और yourDost जैसे स्टार्टअप मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं।’ ठीक ऐसे ही सभी क्षेत्रो में मेंटल हेल्थ को लेकर ये प्रयास होने चाहिए।
भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार ने कहीं फिटनेस को लेकर ये बातें
इसके बाद मन की बात एपिसोड में फिटनेस पर भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने बताया कि नियमित एक्सरसाइज और 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बेहद ही जरूरी क्योंकि सही नींद आपको स्वस्थ रखती है जब आप रोज व्यायाम करेंगे और हेल्दी डाइट लेंगे तो आपको रिजल्ट अच्छे मिलने लगेंगे बाजरे के सेवन करें इससे शरीर स्वस्थ रहता है। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि बेहद जरूरी है कि हम ये समझें कि हमारे शरीर की फिटनेस के लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं, फिल्म स्टारों की बॉडी देखकर स्ट्रीरॉयड फूड ना खाएं जैसे आप दिखते हैं उसे खुशी से स्वीकारें आज के बाद फिल्ट वाली नहीं फिटर वाली लाइफ जियो।
पीएम ने AI टूल का भी मन की बात में किया जिक्र
पीएम मोदी ने AI टूल के बारे में जिक्र किया और कहा कि भविष्य के लिए ये टूल एक नई क्रांति है जब काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडू से काशी आए थे तब मैनें पहली बार AI टूल भाषिणी का सार्वजनिक रूप से प्रयोग किया था मैं हिंदी में संबोधन कर रहा था और AI टूल भाषिणी की वजह से मेरा वहीं हिंदी भाषा में संबोधन तमिलनाडू के लोग आसानी से समझ पाए क्योंकि उसी समय संबोधन तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा- कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश काफी उत्साहित और उमंग में हैं। इसके साथ ही पीएम ने विदेशी शासन के खिलाफ़ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियों को याद किया और बात का अंत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा साल 2024 में हम नई उपल्बधियों पर चर्चा करेंगे।

