अयोध्या (Ayodha) में नवनिर्मित महार्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया और दिल्ली से अयोध्या पहली इंडियो फ्लाइट राम नगरी धाम पहुंची। अनोखे अंदाज में इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों का स्वागत किया।
अयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट के अंदर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया
इंडिगो कैप्टन आशुतोष शेखर ने अयोध्या जाने वाले यात्रियों का स्वागत करते हे कहा- ये हमारे लिए गर्व की बात। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम के लिए पहली उड़ान भरते समय लोगों ने ‘जय राम, श्री राम’ के नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
अयोध्या की तर्ज पर महार्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों से संवारा गया है। आर्किटेक्ट विपुल वार्ष्णेय की टीम ने नागर शैली में एयरपोर्ट की दीवारों को तैयार किया है। एयरपोर्ट पर राम को हर जगह दिखाने की कोशिश की गई है। एयरपोर्ट के बाहर तीर धनुष का म्यूनरल लगाया गया है।
महार्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुविधाएं
एक बड़ा म्यूनरल हनुमान जी का भी महार्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई पर है। इसमें हनुमान जी के जन्म से लेकर अयोध्या में स्थापित होने तक का पूरा चित्रण है। तीन मंजिला ऊंचा राम दरबार और मधुबनी पेंटिंग में बना रामविवाह चित्रण के मुख्य आकर्षणों में है। एयरपोर्ट की लागत 1450 करोड़ रुपए है, नयी टर्मिनल बिल्डिंग 6500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनी है।
अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट,सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। हवाई अड्डे से क्षेत्र में संपर्क में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

