Weather Update : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर में सुबह और शाम में लिपट रहा है। कई इलाकों में तो विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य हो चुकी है, पहाड़ो पर पड़ रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर साफ देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गईं हैं।
घने कोहरे के चलते कई जगह के स्कूल बंद, कई स्कूलों के समय में बदलाव
घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य हो चुकी है जिसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यूपी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों के स्कूल तो बंद कर दिए गए हैं, गाजियाबाद में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक की क्लास के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
कोहरे के चलते फ्लाइट्स और रेल सेवाएं बाधित
घने कोहरे की चादर से विजिबिलिटी कम होने के कारण कई जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। कोहरे के कारण फ्लाइट्स और रेल सेवाएं बाधित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है साथ ही उत्तर-मध्य भारत में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।

