Entertainment News : प्रभास की सलार पार्ट-1 सीजफायर 22 दिसंबर को रिलीज हुई और फिल्म ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ की जबरदस्त कमाई करके इतिहास रच दिया था और फिल्म का क्रेज देश के साथ साथ दुनिया में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इंचभर दूर सलार
Entertainment News : सलार तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड लेवल पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इंचभर दूर रह गई है। प्रभास की सलार ने SRK की डंकी को तो पछाड़ दिया है। किंग खान की डंकी का टोटल कलेक्शन 106.43 करोड़ है।
सलार रच रही इतिहास
सलार पार्ट-1 सीजफायर ने दो दिनों में 95 करोड़ रूपये की कमाई कर ली थी और तीसरे दिन यानि रविवार को 100 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच दिया और फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच रही है। चौथे दिन भी सलार के छप्परफाड़ कमाई की उम्मीद है।
एक्शन पैक्ड सलार मचा रही धमाल
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सलार एक्शन पैक्ड फिल्म है। सलार की कहानी प्रभास और पृथ्वीराज के दोस्त से दुश्मन बनने की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू ने भी अहम रोल प्ले किया है।

