Entertainment News : Big Boss OTT 2 विनर और फेमस यूट्यूबर Elvish Yadav सुर्खियों में बने रहते हैं पहले एल्विश पर स्नेक वेनम के आरोप लगे और अब वैष्णों देवी में लोकल लोगों से लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला
दरअसल Elvish Yadav और उनके साथ निर्माता राघव शर्मा 20 दिसंबर को वैष्णो देवी माता के दर्शन करने पहुंचे थे और वहां लोगों ने दोनों के साथ तस्वीरें लेने को कहा लेकिन एल्विश और राघव शर्मा ने मना कर दिया उसके बाद एक शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और एल्विश यादव रूकने के बजाय वहां से निकल गए।
नोएडा में रेव पार्टी में का जहर सप्लाई करने का भी एल्विश पर लगा था आरोप
बता दें एल्विश पर नोएडा में रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे थे और यूट्यूबर को राजस्थान के चेकपोस्ट पर भी रोका गया था लेकिन उनसे पूछताछ करके तुरंत जाने दिया गया था। वहीं एल्विश ने मामले को लेकर वीडियो जारी करते हुए कहा था कि उन पर ये जो आरोप लग रहे हैं बेबुनियाद हैं इसमें एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है और अगर जरा भी सच्चाई निकलती है तो मैं खुद जिम्मेदारी लूंगा और साथ ही एल्विश ने यह भी कहा था कि वह मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे लेकिन इसके बाद ये मामला ठंडे बस्ते में हो गया और अब वैष्णों देवी में हुआ ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है।

