Entertainment News : साउथ के सुपरस्टार प्रभास की Salaar पार्ट-1 सीजफायर 22 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और शाहरूख की डंकी जो कि एक दिन पहले रिलीज हुई थी उसको भी पीछे कर दिया है साथ ही किंग खान की पठान, जवान, और हाल ही में हुई रिलीज रणबीर कपूर की Animal को भी प्रभास की सलार ने धूल चटा दी है।
सलार ने ओपनिंग डे पर ही किंग खान की तीनों फिल्मों और Animal को छोड़ा पीछे
रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की सलार ने पहले दिन यानि 22 दिसंबर को रिलीज होते ही 95 करोड़ की ओपनिंग की है तो वहीं डंकी जो कि सलार से पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई पहले दिन तो 30 करोड़ की अच्छी ओपनिंग की किंग खान की डंकी ने लेकिन प्रभास की सलार आते ही डंकी की दूसरे दिन की कमाई में कमी आ गई।
हालांकि डंकी ने वर्ल्डवाइड 58 करोड़ का कलेक्शन किया है। डंकी से ज्यादा सोशल मीडिया पर प्रभास की सलार ट्रेंड बनी हुई है, प्रभास के फैंस खुशी से झूम रहे हैं कि उनके हीरो ने कुछ फेल के बाद जबरदस्त कमबैक किया है, और प्रभास के एक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सलार को ऐसे मोड़ पर रखा है कि लोग इसके पार्ट-2 का भी बेसब्री से इंतजार करेंगे और दिलचस्प बात ये है कि सलार के लास्ट में फिल्म के दूसरे भाग का टाइटल भी रिवील कर दिया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Salaar के स्वीकल का टाइटल आया सामने फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
सलार के स्वीकल का टाइटल शौर्यांग पर्व है। जैसे प्रभास की फिल्म बाहुबली 1 में सस्पेंस छोड़ा गया था और पार्ट-2 बना ठीक वैसे की सलार के दूसरे पार्ट शौर्यांग पर्व में देवा यानि (प्रभास) पता लगाएगा कि वरदा यानि (पृथ्वीराज) कैसे उसका दुश्मन बन गया।

