Noida News : नोएडा पुलिस ने प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और व्यापारी विवेक बिंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें उनके खिलाफ अपनी पत्नी को मारने और पीटने का आरोप है। इस पर नोएडा के 126 थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है, जहां विवेक बिंद्रा का व्यापारिक गुरु बताया जाता है। विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने विवेक के खिलाफ शिकायत दी थी। यूट्यूब पर मिलियंस में विवेक के फॉलोअर्स हैं। वहीं संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद को लेकर भी विवेक काफी समय से चर्चा में हैं।
पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर और व्यापारी विवेक बिंद्रा के खिलाफ लगे पत्नी को मारने के आरोप
बड़े व्यापार और यूट्यूब चैनल के मालिक विवेक बिंद्रा ने हाल ही में यानिका से विवाह किया। यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने आरोप लगाया है कि विवेक बिंद्रा ने उनकी बहन यानिका के साथ 7 दिसंबर को कमरा बंद कर गाली गलौच करते हुए खूब मारपीट की। इसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव है। आरोप है कि उसकी बहन को सुनाई भी नहीं दे रहा है। बहन का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के एक दिन पहले ही इन दोनों की शादी हुई है।
विवेक बिंद्रा का यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी चल रहा विवाद
वैभव क्वात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए ये भी बताया कि विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे और उनकी बहन यानिका ने विवेक को ऐसा करने से रोका तो उसे कमरे मे बंद कर मारा पीटा। बता दें कि विवेक पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। पिछले काफी दिनों से उनका यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी विवाद चल रहा है। दोनों अपने-अपने चैनल पर एक दूसरे को फर्जी बताते हुए लड़ते देखे गए। वहीं दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है।

