Noida News : ऐतिहासिक भारत-पाक युद्ध में देश की शानदार जीत के उपलक्ष में नोएडा शहीद स्मारक संस्था की ओर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडजुटेंट जनरल, ने शहीदो को पुष्पल चक्र चढाया और दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजलि दी। इस अवसर पर नेवी और एयरफोर्स के शीर्ष अधिकारी भी शहीदों के स्मदरक पर पुष्पय चक्र चढाकर सलामी दी। इस अवसर पर आयोजित समारोह पूर्व सैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि ईसीएचएस फंड जो दिक्कते आ रही थी उसे दूर के फंड मुहैय्या कराया जा रहा है और भुगतान सम्बधित समस्या को दूर करने के साफ्टवेयर को आपग्रेड किया गया है।
नोएडा शहीद स्मारक पर विजय दिवस समारोह का हुआ आयोजन
नोएडा शहीद स्मारक पर विजय दिवस समारोह के अवसर लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडजुटेंट जनरल, ने शहीदो को पुष्प चक्र चढाया और दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दांजली दी। नोएडा शहीद स्मारक तारीफ करते हुए कहा कि ये आज नोएडा का लैंडमार्क बन चुका है। इसको जीवंत बनाए रखना जरूरी है। इस अवसर पर नेवी और एयरफोर्स के शीर्ष अधिकारी ने भी शहीदों के स्मारक पर पुष्प चक्र चढाकर सलामी दी। यहां 41 शहीदों के परिवार, गणमान्य नागरिक, फ़ौजी, आईएएस और आईपीएस ऑफिसर माला अर्पित किया।
श्रद्धांजलि समारोह के बाद सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा ने संस्था के वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन किया और अपने इस अवसर पर आयोजित समारोह पूर्व सैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि ईसीएचएस फंड जो दिक्कते आ रही थी उसे दूर के फंड मुहैय्या कराया जा रहा है और भुगतान सम्बधित समस्या को दूर करने के साफ्टवेयर को आपग्रेड किया गया है।

नोएडा शहीद स्मारक देश का एकमात्र मेमोरियल
नोएडा से हृदय में बसा ट्राई सर्विसेज मेमोरियल, नोएडा शहीद स्मारक देश का एकमात्र मेमोरियल है जिसे नोएडावासियों ने अपने शहीदों के यादगार के लिए बनाया है। इसका उद्घाटन तीनों सेना के प्रमुखों ने 13 अप्रैल 2002 में किया था उसके बाद से लगातार हर वर्ष यहां पर तीन समारोह आयोजित किए जाते हैं, फरवरी में वार्षिक समारोह, अप्रैल में समर्पण दिवस समारोह और विजय दिवस दिसंबर में आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथि बारी-बारी से सेना उप प्रमुखों में से एक होता है।

