WFI Elections 2023: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का अध्यक्ष चुना गया है। संजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अंशू मलिक के खिलाफ दावेदारी ठोकी थी। बता दें कि अंशू मलिक को प्रदर्शन करने वाले पहलवानों से समर्थन प्राप्त था।
गौरतलब है कि संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने। 2009 में जब उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का गठन हुआ तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने।
संजय सिंह ने क्या कहा ?
चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह ने कहा कि अब (कुश्ती के लिए) राष्ट्रीय शिविर आयोजित किये जायेंगे। जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति में आ सकते हैं और जो पहलवानी करना चाहते हैं वे कुश्ती पर ध्यान देंगे।
दामाद विशाल सिंह ने कही बड़ी बात
उधर, बृजभूषण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने नतीजों के बाद कहा कि पूरे पैनल ने अच्छे बहुमत से जीत हासिल की है. उन्होंने कहा, “हमारे सभी पैनल जीत गए हैं। सभी ने अच्छे बहुमत से जीत हासिल की है। गिनती चल रही है और आधिकारिक आंकड़े जल्द ही उपलब्ध होंगे। पिछले कुछ दिनों में कुश्ती में नुकसान हुआ है। हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन नुकसान हुआ है।” हाल की घटनाओं के कारण ऐसा हुआ।”
पहलवानों ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

